इन तरीकों से आप हो सकते हैं यूट्यूब पर हिट

  • Post author:
  • Post category:Tech IT
  • Reading time:1 mins read

यू ट्यूब पर रोजाना लाखों वीडियो देखें जाते हैं। और इनसे भी ज्यादा वीडियो अपलोड भी किये जाते हैं। पर जो वीडियो अपलोड किए जाते हैं उनमें ज्यादातर वीडियो देखें ही नहीं जाते। परन्तु कुछ ऐसे वीडियो होते हैं जो कम समय में ही हिट हो जाते हैं। ऐसे वीडियो को वाइरल वीडियो कहते हैं। वीडियो की इस वारयल सफलता के पीछे वीडियो का विषय यानी की कंटेंट तो महत्वपूर्ण होता ही है, साथ ही उसमे अभिनय करने वाले लोग और तकनीकी स्तर भी मायने रखता है। वीडियो किस विषय पर बना रहे हैं इसका चयन भी सही तरीके से करना जरुरी होता है।

आज आपको मैं बता रहा हूँ कैसे ज्यादा से ज्यादा लोग आपके वीडियो तक पहुँच सकते हैं।

सही नाम देना:
वीडियो को यु ट्यूब पर अपलोड करने से पहले उसका सही शीर्षक लिखना बहुत जरूरी होता है। शीर्षक ऐसा होना चाहिए जिसमें बेवजह कोई फ़ालतू अंक या फिर वर्ड न हो। अगर आप सही शब्दों का चयन करेंगे तो अगर कोई सम्बन्धित विषय के बारे में यु ट्यूब या फिर गूगल पर सर्च करेगा तो आपका वीडियो उपर आने की संभावना अधिक हो जाती है। वीडियो के बारे में जानकारी देने वाले कुछ वर्ड जोड़े जाते हैं, जिनको टैग बोलते हैं। इसमें वीडियो से मिलते जुलते शब्द ही लिखें। जितने ज्यादा और स्पष्ट शब्द लिखेंगे उतने ही आपको व्यूवज् मिलने की सम्भावना बढ़ेगी। सही नाम सम्बन्धित रूचि वाले लोगों को आकर्षित करता है।

तुरंत शेयर करें:
वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करने के बाद उन्हें तुरंत सोशल मिडिया पर शेयर कर देना चाहिए। सोशल मिडिया के जितने ज्यादा माध्यम से इसे शेयर करेंगे उतने ही ज्यादा लोग इसे देखेंगे। इसके अलावा गूगल प्लस या फिर अपने किसी ब्लॉग पर भी इसको शेयर कर सकते हैं। मुमकिन हो तो वीडियो का विवरण भी शेयर करते टाइम लिख दें। जो वीडियो यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहे हैं उनमें भी अपने वीडियो के लिंक को कमेंट करें। कमेंट में कुछ ऐसी बातें भी लिख दें जिसको पढ़ने वाले आपके वीडियो को देखने को मजबूर हो जाएं। इसके लिए आप कमेंट को रहस्यमयी बना सकते हैं, जिससे कि पढ़ने वाले के मन में आपके वीडियो को देखने की तीव्र इच्छा पैदा हो।

Also Read-How to Increase Your YouTube Subscribers

तकनीकी पक्ष मजबूत होना चाहिए:
वीडियो बहुत लंबे नहीं होने चाहिए। तकनीकी रूप से इनमें गलती की कोई गुंजाइश नहीं छोड़नी चाहिए। वीडियो और ऑडियो का अच्छी तरह मिलान कर दें और इसके अलावा अन्य कोई आवाज वीडियो में हो तो उसे हटा देना चाहिए। इसके अलावा ज्यादा देर तक शॉट नहीं लेना चाहिए और एक जगह भी नहीं ठहर जाना चाहिए। यदि संगीत का इस्तेमाल कर रहें है तो ध्यान रखें कि उसमें कॉपीराइट न हो और वह आपके वीडियो के कथानक से मेल खा रहा हो। वीडियो के अंत में क्रेडिट डालना भी न भूलें।

Also Read-Top 5 Ways to Make Money Online

लाइक और शेयर करने के लिए कहें:
अपने समूह में ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसे शेयर करने को कहें। कोशिश करें आपके यूट्यूब के सब्सक्राइबर बढ़ते रहें। इससे होगा यह कि जो भी वीडियो आप डालेंगे उसका नोटिफिकेशन लोगों तक पहुँच जायेगा और वो आपका वीडियो देखेंगे। अगर आप अच्छे वीडियो बनाते हैं तो लोग आपका वीडियो स्वयं ही देखेंगे और लोगों तक शेयर भी करेंगे।

Leave a Reply