कैसे रखें अपने किचन को साफ़ सुथरा

हमारे शरीर को खाने से एनर्जी मिलती है और किचन वह जगह है जहाँ से हमें एनर्जी देने वाला खाना तैयार होता है। अगर किचन साफ़ सुथरा होगा तो हमारा खाना भी उतना ही हेल्थी होगा। इस लिये यह बात बहुत जरूरी है कि साफ़ सफाई नियमित रूप से की जाए। आप अपने किचन की सफाई किचन में मिलने वाली चीजों से ही कर सकते हैं।
आइये जानते हैं सफाई से सम्बंधित कुछ बातें।

  • किचन को साफ़ करते समय गुलाब जल और निम्बू की कुछ बूंदे पानी में मिला लें। गुलाब जहां आपके किचन को महका देगा वहीं निम्बू आपके किचन की अच्छी तरह सफाई को सुनिश्चित करेगा।
  • टाइल्स पर अगर दाग धब्बे पड़ गए हो तो उन्हें नमक और तारपीन के तेल से साफ़ करें। इससे कोई दाग धब्बा नहीं बचेगा और पीलापन भी साफ़ हो जायेगा। अगर टाइल्स अपनी चमक खो चुकी हैं तो उनको चमकदार बनाने के लिए उनको रातभर ब्लीचिंग पाउडर लगा कर छोड़ दे। सुबह पानी से साफ़ करें। टाइल्स फिर से चमक उठेंगी।
  • अगर तेल और ग्रीस के दाग हो गए हैं तो उनको छुड़ाने का सबसे अच्छा तरीका है विनेगर का इस्तेमाल। यदि दाग हलके हैं तो विनेगर में पानी मिलाकर साफ़ करें। लेकिन अगर दाग गहरे हो गए हैं तो उनको सिर्फ विनेगर से साफ़ करें। विनेगर में मौजूद एसिटिक एसिड हर तरह के तेल या ग्रीस के दाग धब्बो को मिटाने का काम करता है।
  •  कैबिनेट के दरवाजे, हैंडल और खोलने की जगह को नियमित साफ़ करते रहें क्योंकि ये जल्दी ही गंदे और अधिक चिपचिपे हो जाते हैं। इसके अलावा रखे डब्बो के ढक्कनों को भी नियमित साफ़ करते रहें। सिंक का साफ़ होना भी बहुत जरूरी होता है। सिंक होल अगर अच्छे से साफ़ नहीं होगा तो उसमें कॉकरोच वगैराह पनप सकते हैं।

Must Read-अपने बच्चों को ऐसे सिखाएं रिश्तों की अहमियत

Leave a Reply