आज विश्व महिला दिवस पर नारी को समर्पित कुछ दोहे

  • Post author:
  • Post category:Poetry
  • Reading time:1 mins read

आप सभी महिलाओ को विश्व महिला दिवस की हार्दिक बधाई !

1-
नारी जगजननी सदा,करते सब सम्मान।
नर आधा नारी बिना,नारी नर की प्रान।।

2-
दुख को आँचल में लिए,खोले सुख का द्वार।
नारी बिन जीवन नही,जाने यह संसार।।

3-
पत्नी बन पालन करे,सात वचन के बोल।
नारी सम संसार में,दूजा नहिं अनमोल।।

4-
बेटी बन परिवार में,लाये ख़ुशी अपार।
जीवन की बगिया खिले,घर में रहे बहार।।

5-
दो घर को ये जोड़ती,रिश्ते सब स्वीकार।
नारी का करना सदा,मानव तुम सत्कार।।

6-
नारी नर से कम नही,रण हो या हो नेह।
विजय मिले इसको सदा,यही प्रेम का गेह।।

7-
इसकी महता का नही,करना तुम उपहास।
नारी नर मिलकर चलो,शिखर स्वयं हो पास।।

8-
पढ़ लिखकर चमके सदा,चंदा सम आकाश।
नारी धरती सी करे,पीड़ा का आभास।।

9–
सफल पुरुष जब भी हुआ,उस पर नारी हाथ।
छाया सी रहती सदा,अपने पति के साथ।।

10-
नर सोना है जान लो,कुन्दन नारी होय।
मस्तक पर शोभित यहाँ,चन्दन भारी होय।।

11-
नारी सँग हो छल नही,करलो यह प्रण आज।
इनकी रक्षा हम करें,राखें इनकी लाज।।

12-
बेटी जन्में तो ख़ुशी,हिय में रहे अपार।
बेटी भी अभिमान है,माने यह संसार।।

Must Read-नारी शिक्षा : स्वतंत्रता की कुंजी

Leave a Reply